Current Affairs 2022 in hindi – Latest Current Affairs 2022 for UPSC & More | करेंट अफेयर् नवीनतम करंट अफेयर्स 2022

Latest Current Affairs 2022 for UPSC 

करेंट अफेयर्स latest current Affairs in hindi 2022 प्रमुख सरकारी  क्षेत्र की परीक्षाओं के सामान्य जागरूकता अनुभाग का एक अभिन्न अंग हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए डेली करेंट अफेयर्स पढ़ना बहुत जरूरी है। करंट अफेयर्स पर आधारित सभी महत्वपूर्ण अपडेट इस डेली करेंट अफेयर्स 2022 लेख में शामिल हैं।

सभी गंभीर उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस वेबसाइट को बुकमार्क कर लें और दैनिक आधार पर करेंट अफेयर्स पढ़ें। यह UPSC, IAS/PCS, Banking, IBPS, SBI, RBI, SSC, Railway, UPPSC, RPSC, BPSC, MPPSC, TNPSC, UKPSC, APPSC, MPSC, KPSC and other competitive exams.

1.‘संयुक्त राष्ट्र व्यापार’ और विकास सम्मेलन  का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – जिनेवा

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन का मुख्यालय जिनेवा,स्विजरलैंड में 1964 मे स्थापित किया गया  यह एक अंतर सरकारी संगठन है,  जिसका मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना है। हाल ही में, इस संगठन ने कहा है कि वैश्विक व्यापार के प्रतिशत के रूप में भारत का व्यापार घाटा 2022 में घटकर 0.6% हो गया है, जबकि पूर्व महामारी के स्तर में यह 0.7% था।

2. कौन से अफ्रीकी देश ने हाल ही मे पोलियो का प्रकोप  घोषित किया है?

उत्तर – मलावी

एक छोटे बच्चे में जांच के बाद, अफ्रीकी राष्ट्र मलावी ने हाल ही में पोलियो का प्रकोप घोषित किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यह प्रकोप अफ्रीकी महाद्वीप में 5 से अधिक वर्षों में पहला है। यह स्ट्रेन WPV1 (टाइप 1 वाइल्ड पोलियो वायरस) प्रकार का है।

3. छठा अफ्रीकी संघ – यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 2022 मे कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर – ब्रुसेल्स

6वां अफ्रीकी संघ-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 17 फरवरी – 18 फरवरी 2022 को ब्रुसेल्स में आयोजित किया गया, जिसमें अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के प्रमुखों ने भाग लिया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष, सेनेगल के राष्ट्रपति और AU के अध्यक्ष ने की। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, देश के प्रमुखो ने नए सिरे से साझेदारी के लिए एक संयुक्त दृष्टिकोण पर सहमति व्यक्त की।

4. 2022 में पाकिस्तान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हिलाल-ए-पाकिस्तान से किसे सम्मानित किया गया है ?

उत्तर – बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के संस्थापक बिल गेट्स को हिलाल-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है, जो पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।  यह सम्मान उन्हें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष के रूप में मिल है। यह पुरस्कार उन्हें पोलियो उन्मूलन और पाकिस्तान में गरीबी को कम करने के लिए फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों के लिए समर्पित किया गया है।

5. 2023 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर – मुंबई।

6.  किस देश ने अपना नाम बदला है?

उत्तर – तुर्की

 तुर्की देश ने अपना नाम बदलकर तुर्कीय रखा है।

 

7. हाल ही में छात्रों के कौशल को प्रखर करने के लिए कौन सी राज्य सरकार “प्रोजेक्ट आरोहण” शुरू करेगी?

उत्तर –  असम

8.   हाल में ही एसबीआई के निर्देशक के रूप में किस को नामित किया गया है?

उत्तर –  संजय  मल्होत्रा।

9.  देश के कौन से शहर में “जल टैक्सी सेवा” का शुभारंभ किया गया?

उत्तर – मुंबई।

10. विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ कहां किया गया?

उत्तर –  गुजरात में।

11.   सातवां मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस कब मनाया गया?

उत्तर –  19 फरवरी

19 फरवरी 2022 को सातवां मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाया गया, मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस का शुभारंभ 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ नामक स्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया मृदा स्वास्थ्य कार्ड हर 2 साल के अंतराल में किसानों को उनकी जमीन की उर्वरा  शक्ति के बारे में जानकारी देने के लिए दिया जाता है, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता बनी रहे।

12. हाल ही में “नवीनतम व्यापार सौदा” के तहत भारत किस देश में आईआईटी (IIT) की स्थापना करेगा?

उत्तर –  UAE में.

13. हाल ही में डब्ल्यूएचओ की घोषणा के दौरान कितने अफ्रीकी देशों को mRNA तकनीक दी जाएगी?

उत्तर-  छ: अफ्रीकी देशों को।

mRNA तकनीक के अंतर्गत अफ़्रीकी देश अपने स्वयं के वैक्सीन सेंटर स्थापित करेंगे।

14.  हाल ही में कौन से बैंक ने जैमिनी भगवती को अतिरिक्त निर्देशक  के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर – IDFC FIRST बैंक

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की स्थापना 2015 में हुई     इसका मुख्यालय मुंबई में है।

15.  हाल ही में भारत की “बायोसेफ्टी लेवल -3 कॉन्टेनमेंट मोबाइल लैबोरेटरी” कहां शुरू हुई है?

उत्तर – महाराष्ट्र के नासिक में।

 भारत में “बायोसेफ्टी लेवल 3 कंटेंटमेंट मोबाइल  लैबोरेट्री” महाराष्ट्र के नासिक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई।

16.  हाल ही में भारत के आर्थिक विकास संस्थान के नए निर्देशक कौन बने?

उत्तर –  चेतन घाटे।

भारत के आर्थिक विकास संस्थान की स्थापना 1952 में हुई।

17. भारत और किस देश द्वारा नौवे विदेश कार्यालय परामर्श आयोजन किया गया?

उत्तर –  आर्मेनिया

18.  हाल ही में कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप “pramarsh 2022” का शुभारंभ कहां हुआ?

उत्तर –  बीकानेर।

19. हाल ही में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़  मिसाइल का परीक्षण कहां किया गया?

उत्तर – विशाखापट्टनम में।

20.  हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022 में तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने है?

उत्तर – साकिबूल गनी

Latest current affair 2022

Leave a Comment

Scroll to Top