2022 Latest current affairs in hindi – gk करंट अफेयर्स

 2022 Latest current affairs in hindi

1.कौन से संस्थान द्वारा 16 feb.2022 को ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन’ (World Sustainable Development Summit) की मेजबानी की गई, और इसका उद्घाटन किसके द्वारा  किया गया?

उत्तर – “ऊर्जा और संसाधन संस्थान” ने विश्व सतत विकास  शिखर सम्मेलन की मेजबानी की ,  जो ‘Towards a Resilient Planet: Ensuring a Sustainable and Equitable Future’ विषय पर आधारित था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया 

2.  प्रधानमंत्री आवासीय योजना (PMAY) के तहत  केंद्रीय बजट 2021-22  का परिव्यय कितना है?

उत्तर – 48000 करोड़ रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के दौरान 48000 करोड़  रुपए का बजट आवंटित  किया जिसका मुख्य लक्ष्य  देश के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 80लाख घरों का निर्माण होना है, हाल ही में, आवास और  शहरी मामलों के मंत्रालय ने पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में 60,000 से अधिक घरों  के लिए परियोजना प्रस्ताव को मंजूरी दी।

3. 2022 में G20 की अध्यक्षता किस देश के पास है?

उत्तर –  2022 में G20 की अध्यक्षता का जिम्मा इंडोनेसिया के पास है। सेंट्रल बैंक डेप्युटीज और दूसरी G20 वित्त की बैठक मे एक प्रस्ताव बनाया गया,जिसमें भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक आर्थिक सुधार रणनीति शामिल है। इस वर्ष G20 की थीम “Recover Together, Recover Stronger” है।

4. क्रिमसन रोज (Crimson Rose) किस प्रजाति से सम्बंधित है?

उत्तर – तितली

क्रिमसन रोज एक प्रकार की बड़ी तितली की प्रजाति है जिसके पंखों और शरीर पर काले, सफेद और लाल रंग की धारिया होती है। यह Swallowtails (Papilionidae) प्रजाति से संबंधित है और ये अंतर्देशीय और अक्सर समुद्र पार करने के साथ प्रवास करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, श्रीलंका की ओर रामेश्वरम (तमिलनाडु) द्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित धनुषकोडी में हजारों क्रिमसन रोज़ तितलियों को देखा गया। ये तितलियाँ छोटे  बड़े  झुंडो  में उड़ते हुवे देखी जाती है।

5. ‘Def Expo 2022’ रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन  भारत के किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – गांधी नगर

Def Expo 2022, भारत की द्विवार्षिक प्रमुख रक्षा प्रदर्शनी मार्च के महीने में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की जाएगी। इस एक्सपो में अब तक 900 से अधिक रक्षा फर्मों और 55 देशों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। इसे एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी भी कहा जाता है। इस एक्सपो का वर्ष 2020 का संस्करण लखनऊ में आयोजित किया गया था।

6- .दुनिया की पहली महिला किस प्रक्रिया से HIV से ठीक हुई है?

उत्तर – स्टेम सेल ट्रांसप्लांट

कहा जाता है कि एक अमेरिकी महिला HIV से ठीक होने वाली दुनिया की तीसरी व्यक्ति बन गई है। वह ठीक होने वाली पहली महिला भी हैं। वह एक ल्यूकेमिया रोगी हैं और उन्हें एड्स पैदा करने वाले वायरस के लिए प्राकृतिक प्रतिरोध वाले किसी व्यक्ति से स्टेम सेल प्रत्यारोपण प्राप्त हुआ है।

7.  हाल ही में दवाओं की डिलीवरी के लिए किस राज्य ने स्काय ईयर के साथ समझौता किया? 

उत्तर –  हिमांचल प्रदेश

 

8. भुगतान प्लेटफार्म के रूप में भारत के UPI सिस्टम को अपनाने वाला पहला विदेशी देश कौन सा है?

उत्तर –  नेपाल

9.  किस बैंक द्वारा हाल ही में तीन बैंकिंग तकनीकी पुरस्कार प्राप्त किए हैं?

उत्तर – कर्नाटक बैंक

10. जर्मनी और फ्रांस की 6 दिवसीय यात्रा में हाल ही में कौन गए है?

उत्तर – एस जयशंकर

11. हाल ही में कौन-कौन से देश संयुक्त  हवाई अभ्यास “कोप साउथ-22” आयोजित करेंगे

उत्तर –  यू एस और बांग्लादेश

12. हाल ही में आयोजित हुई सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप इस राशि के पुरुष टीम द्वारा जीती गई?

उत्तर –   हरियाणा

13-  हाल ही में भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री समन्वयक किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार

पूर्व नौसेना उप प्रमुख, वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी. अशोक कुमार ने देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने हेतु भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (NMSC) के रूप में पदभार संभाला। वह सीधे अजीत डोभाल (NSA) को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने पिछले साल नौसेना के उप प्रमुख का पद छोड़ दिया था। श्री कुमार, सैनिक स्कूल अमरावती नगर, और खड़कवासला , पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें नौसेना की कार्यकारी शाखा में जुलाई 1982 में नियुक्त किया गया।

2022 Latest current affairs in hindi - gk करंट अफेयर्स

Leave a Comment

Scroll to Top